Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

अवैध संबंधों का खौफनाक अंजाम,पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को पिलाया तेजाब,हुई मौत

बरेली।उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में अवैध संबंधों के चलते एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा में एक महिला पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को तेजाब पिलाकर उसकी बेरहमी से हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है। मृतक की पहचान इसराइल के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर घटना की गहनता से जांच शुरू कर दी है। 13 साल पहले हुई थी शादी, किराए के मकान में रहता था दंपति जानकारी के…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

कछला घाट के लिए रवाना हुए कांवड़िए,विधायक ने शिवभक्तों को किया विदा,जगह-जगह हुआ पुष्प वर्षा से स्वागत

​बरखेड़ा। सावन मास के दूसरे सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए क्षेत्र से कांवड़ियों के जत्थे पूरी आस्था और उत्साह के साथ कछला गंगा घाट के लिए रवाना हुए। इस दौरान पूरे इलाके का माहौल पूरी तरह से भक्तिमय नजर आया। ​कस्बे के श्री सिद्ध बाबा देवस्थल (मड़ी) से पांचवीं कांवड़ यात्रा रविवार दोपहर 1 बजे आरंभ हुई। यात्रा शुरू होने से पहले महंत प्रवेश जोशी ने कांवड़ियों के साथ मिलकर भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की। ​यह यात्रा जब पूरे कस्बे से होकर गुजरी, तो मार्ग…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

राजेन्द्र प्रसाद डिग्री कॉलेज में ‘हर घर तिरंगा–2026’ के तहत रंगोली निर्माण प्रतियोगिता आयोजित

मीरगंज, बरेली। ‘हर घर तिरंगा–2026’ अभियान के अंतर्गत राजेन्द्र प्रसाद डिग्री कॉलेज, मीरगंज, बरेली में आज रंगोली निर्माण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई, चित्रकला विभाग एवं राजनीति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एस. के. सिंह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के आयोजन एवं संचालन में चित्रकला विभाग की प्रभारी डॉ. ममता रंजन, NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बी. के. प्रधान तथा राजनीति विज्ञान विभाग के प्रभारी डॉ. प्रवीण सिंह…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

कावड़ियों का जत्था कछला गंगाघाट के लिए रवाना, विधायक और भाजपा जिला अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी

​​बरखेड़ा : सावन मास के दूसरे सोमवार को भगवान शिव का गंगाजल से जलाभिषेक करने के लिए क्षेत्र के गांव करोड़ से शिवभक्तों का एक बड़ा जत्था कछला गंगाघाट के लिए रवाना हुआ है। ​यात्रा के शुभारंभ से पहले गांव के श्री गौरीशंकर मंदिर पर विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना और आरती की गई। इस दौरान गांव की माताओं, बहनों और ग्रामीणों ने एकत्र होकर सभी शिवभक्त कावड़ियों का तिलक कर और पुष्प वर्षा के साथ विदाई दी। ​शनिवार दोपहर लगभग 1 बजे क्षेत्रीय विधायक स्वामी प्रवक्तानंद और भाजपा…

Read More

महिला से दुष्कर्म का आरोप, युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के नगरा चौराहे के पास एक निर्माणाधीन मकान में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह करीब 10 बजे नगरा चौराहे के पास निर्माणाधीन मकान से महिला की आवाज सुनकर कुछ राहगीर और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आरोप है कि वहां एक राजमिस्त्री महिला के साथ जबरदस्ती कर रहा था। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

गांधी स्टेडियम से निकली भव्य ‘हर घर तिरंगा रैली’, एसपी-डीएम ने हाथ में तिरंगा लेकर किया नेतृत्व

पीलीभीत। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शनिवार को गांधी स्टेडियम से विशाल तिरंगा रैली निकाली गई। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के साथ रैली का शुभारंभ हुआ। पुलिस अधीक्षक पीलीभीत सुकीर्ति माधव और जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने हाथ में तिरंगा थामकर रैली का नेतृत्व किया। रैली में मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट प्यारे लाल मौर्य, क्षेत्राधिकारी नगर अमरनाथ वर्मा समेत प्रशासनिक अधिकारी, पुलिसकर्मी और विभिन्न विभागों के कर्मचारी शामिल रहे। बड़ी संख्या में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं और एनसीसी कैडेट्स ने भी उत्साह के साथ हिस्सा…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

थाना समाधान दिवस में एसपी और डीएम ने सुनीं फरियादें, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

पीलीभीत। थाना जहानाबाद में आयोजित थाना समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक पीलीभीत सुकीर्ति माधव और जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। दोनों अधिकारियों ने प्राप्त शिकायतों और प्रार्थना पत्रों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस के दौरान राजस्व से संबंधित मामलों को गंभीरता से लेते हुए एसपी और डीएम ने राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जाकर शिकायतों की जांच करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि मामलों का निस्तारण…

Read More

अतिरिक्त दहेज के लालच में विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, SP के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज।

बरखेड़ा ।थाना क्षेत्र के गांव अर्सिया बोझ निवासी ईश्वरबती ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि मेरी शादी करीब 4 बर्ष पूर्व दिगंबर पुत्र मूलचन्द्र निवासी ग्राम बहुरुआ थाना न्यूरिया के साथ हिंदू रीति रिवाज से हुई थी शादी में मेरे पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया पर शादी के कुछ समय बाद ही ससुरालियों द्वारा मोटरसाइकिल और दो लाख रुपए की मांग करने लगे मांग पूरी न होने पर ससुरालियों द्वारा मुझे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया गया । पीड़िता ने बताया कि…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

डोली के चार महीने बाद उठी अर्थी, दहेज हत्या का आरोप

​बरखेड़ा। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गाँव सिंधौरा बिंदुआ में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला तूल पकड़ गया है। मायके पक्ष के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार शाम से शुरू हुआ विरोध गुरुवार सुबह तक जारी रखा। पुलिस और जनप्रतिनिधियों के कड़े आश्वासन के बाद लगभग सात घंटे चली लंबी बातचीत के बाद दोपहर दो बजे मृतका का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत पाँच ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर…

Read More

पुलिस ने डीजल चोरी करने वाले चार शातिर बदमाश दबोचे

 चोरी का 60 लीटर डीजल, अवैध तमंचा, चाकू व कार बरामद बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा पुलिस ने सड़क किनारे खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने वाले चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया 60 लीटर डीजल, एक अवैध तमंचा, एक चाकू तथा घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में एक अभियुक्त थाना पूरनपुर क्षेत्र में लूट की योजना बनाने के मामले में भी वांछित था। बुधवार तड़के मुखबिर की सूचना पर बरखेड़ा पुलिस ने भोपतपुर…

Read More
error: Content is protected !!