Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

बरेली: एसएसपी के निर्देश पर कड़ी कार्यवाही, अलग अलग थाना क्षेत्र में 21 शातिर अपराधियों की खुली हिस्ट्रीशीट, नशे से लेकर गौकशी और लूट तक में नाम

  बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अलग-अलग थानों में 21 अपराधियों की क्लास-बी हिस्ट्रीशीट खोली गई है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक इन अपराधियों के खिलाफ नशीले पदार्थों की तस्करी, पशु क्रूरता और तस्करी, गौकशी, हत्या, लूट, हत्या के प्रयास, चोरी, मारपीट और वाहन चोरी जैसे मामले दर्ज हैं। अब संबंधित थानों की पुलिस इनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखेगी। आंवला में सबसे ज्यादा चार अपराधी हिस्ट्रीशीटर आंवला थाने में सबसे ज्यादा चार अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इनमें लोकेंद्र…

Read More

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया है कि बीती 22 सितंबर को उसकी 16 वर्षीय पुत्री संतोष पुत्र हरिशंकर बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है इस कृत्य में आरोपी संतोष की मां ,भाई अमित व निशांत ने भी पूर्ण सहयोग किया है । संतोष के बहकावे में पुत्र घर में रखे 50000 रुपये और एक तोले की सोने की चेन भी साथ ले गई है । थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार ने पीड़ित पिता की तहरीर पर प्रथमिकी दर्ज कर…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

भगवान श्रीकृष्ण और कंस के मध्य हुए मल्लयुद्ध में हुआ कंस का अंत

बरखेड़ा।गुरुवार को शाम करीब 7 बजे कस्बे मे चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के नौवें दिन लीला ग्राउंड पर कंस बध कर लीला का समापन किया गया । इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक स्वामी प्रवक्तानंद और थाना प्रभारी बरखेड़ा सतेंद्र कुमार ने पहुंचकर कंस के पुतले में परम्परानुसार आग लगाई । भगवान श्रीकृष्ण और दुराचारी कंस के मध्य हुए मल्लयुद्ध में कंश बध के साथ ही आतिशबाजी से पूरा लीला ग्राउड जगमगा उठा । कंस बध देखने आए हजारों दर्शकों ने कंस बध लीला का खूब आनंद लिया । इस…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य 

बरेली कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस

बरेली। बरेली कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस छात्र एवं छात्रा इकाइयों की ओर से उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। एमएड सभागार में आयोजित कार्यक्रम में करीब 80 से 90 स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान “मानसिक स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत स्वच्छता: चुनौतियां और समाधान” विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक डॉ. राजीव यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। स्वयंसेवकों ने एनएसएस कुलगीत प्रस्तुत किया। डॉ. यादव ने स्वयंसेवकों…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

सत्ता की हनक पर भारी पड़ी प्रशासनिक सख्ती, ताश के पत्तों की तरह ढहा रसूखदार नेता का साम्राज्य

बाजपुर में फर्जी जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने वाले हाईटेक गिरोह का भंडाफोड़, महिला समेत कई हिरासत में   पीलीभीत। सत्ता की हनक में कानून को अपनी जेब में समझने वाले एक रसूखदार जनप्रतिनिधि का तिलस्म आखिरकार प्रशासनिक सख्ती के आगे ताश के पत्तों की तरह ढह गया। बरखेड़ा नगर पंचायत के अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के नेता श्याम बिहारी भोजवाल को उनके साथियों के साथ उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर में फर्जी जाति और स्थाई निवास प्रमाण पत्र बनाने के एक बड़े खेल में…

Read More

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने और सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करवाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक (SP) के आदेश पर पुलिस ने पूर्व प्रधान और ग्रुप एडमिन समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में ग्राम प्रधान अमित कुमार ने आरोप लगाया कि गांव के पूर्व प्रधान सुबोध कुमार और पूर्व प्रत्याशी अजय कुमार के बेटे सुपर्व कुमार ने व्हाट्सएप…

Read More

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा क्षेत्र के फुटाकुआं गांव निवासी 25 वर्षीय राजपाल की उत्तराखंड के सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। बुधवार देर रात जब युवक का शव उसके पैतृक गांव पहुंचा, तो पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, फुटाकुआं निवासी राजपाल (25) पुत्र स्व. तेजराम पिछले पांच वर्षों से सेलाकुई (उत्तराखंड) में रहकर मजदूरी कर रहे थे। सोमवार रात करीब…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि हमलावरों ने दुकानदार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान मेले में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई, हालांकि गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम लखनऊ कलां निवासी अमन बाबू पुत्र जगदीश प्रसाद ने बरखेड़ा…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर भव्य योगाभ्यास शिविर एवं जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार एवं जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। इसके पश्चात डॉ. गरिमा सिंह के मार्गदर्शन में योगाभ्यास कराया गया, जिसमें रोहिलखंड आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज व गंगाशील आयुर्वेदिक कॉलेज के छात्र-छात्राओं, विभागीय डॉक्टरों और नागरिकों समेत 500 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयुर्वेद व योग अपनाकर निरोगी रहने का…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत। राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर बुधवार को जनपद में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों और स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ ललित हरि राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं चिकित्सालय के ऑडिटोरियम में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) सतीश प्रसाद मिश्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर सीडीओ सतीश प्रसाद मिश्रा ने आयुर्वेद को दैनिक जीवन में अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने शासन द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा-संकल्प अभियान’ की…

Read More
error: Content is protected !!