राष्ट्रीय सहकारिता जागरूकता सप्ताह: रैली निकाल किसानों को योजनाओं की दी जानकारी
बरेली।फतेहगंज पश्चिमी राष्ट्रीय सहकारिता जागरूकता सप्ताह के तहत शनिवार को विकास खंड फतेहगंज पश्चिमी कार्यालय से कस्बे तक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व खंड विकास अधिकारी आशीष पाल एवं सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) ज्ञानेन्द्र भास्कर ने किया। इसमें क्षेत्र की विभिन्न सहकारी समितियों के सचिवों ने भाग लेकर किसानों को सहकारिता विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। रैली के दौरान किसानों को अल्पकालिक ऋण वितरण, निर्धारित दरों पर यूरिया, डीएपी व एनपीके खाद की उपलब्धता तथा सहकारी समिति की सदस्यता के लाभों के बारे में जागरूक किया गया।…
Read More