Latest Posts
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

पीलीभीत: कड़ी सुरक्षा के बीच विधान परिषद शिक्षक चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, डीएम-एसपी ने लिया जायजा

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए जनपद में शुक्रवार 23 अक्टूबर को मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से पूरा कराने के लिए जिले के शीर्ष अधिकारी पूरे दिन अलर्ट मोड पर रहे। डीएम और एसपी ने मतदान केंद्रों का किया सघन दौरा जिलाधिकारी/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने सदर तहसील, विकास खंड अमरिया और तहसील कलीनगर के अंतर्गत बनाए गए विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य 

बरेली-मुरादाबाद एमएलसी चुनाव: बरेली के 25 बूथों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू

बरेली। बरेली-मुरादाबाद मंडल विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव के लिए जिले में आज सुबह 8 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो शाम 4 बजे तक चलेगी। चुनाव को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। जिले में बनाए गए 25 बूथों पर कुल 6,746 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पूरी मतदान प्रक्रिया सेक्टर मजिस्ट्रेट की कड़ी निगरानी में संपन्न कराई जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर सभी मतदान केंद्रों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत 

पीलीभीत: भरत मिलाप का मार्मिक मंचन, नगर में धूमधाम से निकली श्रीराम राजगद्दी शोभायात्रा

पीलीभीत/बीसलपुर। रामलीला महोत्सव के अंतर्गत गुरुवार 22 अक्टूबर को विभीषण राज्याभिषेक और भावपूर्ण भरत मिलाप लीला का सजीव मंचन किया गया। इसके पश्चात रामा कॉलेज के सामने स्थित गोपाल बाबू की बगिया से भव्य श्रीराम राजगद्दी शोभायात्रा निकाली गई, जिसका नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा व आरती कर भव्य स्वागत किया गया। रामलीला मैदान में मंचन के दौरान दिखाया गया कि प्रभु राम ने लंका विजय के बाद विभीषण का राज्याभिषेक किया। इसके उपरांत उन्होंने हनुमान जी को अविलंब अयोध्या जाकर भरत को अपने आगमन की सूचना देने भेजा, ताकि…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राष्ट्रीय 

पीलीभीत:लोकतंत्र से बड़ा खिलवाड़, वोटर लिस्ट में महाघोटाला, दो पूर्व SDM समेत तीन पर FIR

हजारों मतदाताओं के नाम और पहचान बदली, निर्वाचन आयोग के निर्देशों की उड़ी धज्जियां अमरिया के तत्कालीन एसडीएम मयंक गोस्वामी व हेमंत कुमार और कंप्यूटर सहायक पर गिरी गाज 13 हजार से ज्यादा फॉर्म बिना SOP के हुए पास, कोतवाली में दर्ज हुआ गंभीर धाराओं में मुकदमा पीलीभीत । जिले में लोकतंत्र के मूल आधार यानी मतदाता सूची में एक बेहद गंभीर और सनसनीखेज फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। अमरिया तहसील क्षेत्र में हजारों मतदाताओं के नामों में बड़े पैमाने पर हेराफेरी की गई है। चुनाव आयोग की सख्ती के…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने की शिकायत

नवाबगंज/बरेली। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करना नाबालिगों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। नवाबगंज थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क में आए युवक पर 13 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और गर्भवती होने पर गर्भपात की दवा खिलाने का गंभीर आरोप लगा है। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, किशोरी की पहचान इंस्टाग्राम…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

पीलीभीत: सदर विधानसभा में 13 हजार मतदाताओं के रिकॉर्ड से छेड़छाड़ का आरोप, सपा ने की साइबर फॉरेंसिक जांच की मांग,सौंपा ज्ञापन

पीलीभीत। जनपद की 127 सदर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए  पूर्व राज्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के नेता हेमराज वर्मा ने चुनाव आयोग से स्वतंत्र साइबर फॉरेंसिक जांच की मांग की है। गौहनिया चौराहे स्थित सपा कार्यालय पर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व मंत्री ने कहा कि SIR फाइनल ड्राफ्ट सूची में 13,000 से अधिक मतदाताओं के EPIC रिकॉर्ड में बदलाव किया गया है, जो सीधे तौर पर पात्र मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करने की एक असंवैधानिक साजिश है। लिपिकीय…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

पीईटी परीक्षा के दृष्टिगत डीएम और एसपी ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

पीलीभीत। आगामी पीईटी परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बुधवार 21 अक्टूबर को जिलाधिकारी आलोक कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने गांधी सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक की। गोष्ठी के दौरान दोनों आला अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और परीक्षार्थियों की सुविधाओं को लेकर की गई तैयारियों की गहन समीक्षा की। डीएम और एसपी ने सभी संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए और सभी केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

पुलिस स्मृति दिवस पर एसपी सुकीर्ति माधव ने शहीद पुलिसकर्मियों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

देश भर में सर्वोच्च बलिदान देने वाले 154 वीर जवानों को किया गया नमन   पीलीभीत।राष्ट्र और समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों की याद में बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन पीलीभीत में ‘पुलिस स्मृति दिवस’ सादगी और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने शहीद स्मृति स्थल पर सलामी और पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद पुलिसकर्मियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान एसपी सुकीर्ति माधव ने देश भर के शहीद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के नामों…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

दशहरा पर्व पर विद्यालय में डांडिया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

​बरखेड़ा। मुड़िया हुलास, बरखेड़ा कलां स्थित ज्योति पाठक मेमोरियल एकेडमी में दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने आकर्षक डांडिया नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। ​कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा की वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद पारम्परिक परिधानों में सजी छात्राओं ने डांडिया और गरबा नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं। पूरा विद्यालय प्रांगण भक्तिमय संगीत और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। ​इस अवसर पर विद्यालय…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

पीलीभीत रामलीला: अंगद का पैर नहीं डिगा सका रावण, विभीषण ने ली प्रभु राम की शरण

पीलीभीत। स्थानीय रामलीला मैदान में श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति के तत्वावधान में रविवार को विभीषण शरणागति, सेतुबंध रामेश्वर स्थापना और अंगद-रावण संवाद लीला का सजीव और मनमोहक मंचन किया गया। इसके साथ ही, वृंदावन के कलाकारों द्वारा देर रात तक रासलीला की मनमोहक प्रस्तुतियां भी दी जा रही हैं। अंगद की चुनौती और रामेश्वर स्थापना का हुआ सजीव मंचन मंचन के दौरान दिखाया गया कि जब विभीषण ने रावण को माता सीता को लौटाने की सलाह दी, तो क्रोधित रावण ने उन्हें अपमानित कर लंका से निकाल दिया। इसके…

Read More
error: Content is protected !!