पीलीभीत: उत्साह के साथ मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस; गांधी स्टेडियम में कमिश्नर, डीएम व एसपी समेत हजारों ने किया योगाभ्यास
पीलीभीत।जनपद में रविवार को 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम गांधी स्टेडियम परिसर में आयोजित हुआ, जहां मुख्य अतिथि प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार की गरिमामयी उपस्थिति में हजारों लोगों ने एक साथ योगाभ्यास किया। इस वर्ष योग दिवस की थीम ‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ (स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग) रखी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व अन्य अधिकारियों द्वारा भगवान धन्वंतरि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान…
Read More