तहसील और ग्रामीण चौपालों में मची 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की धूम
बरेली/फरीदपुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज फरीदपुर तहसील परिसर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भव्य सामूहिक योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन आयोजनों में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों, अधिवक्ताओं, महिलाओं और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वस्थ, संतुलित एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर: एडीएम (प्रशासन) तहसील परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्रीमती पूर्णिमा सिंह ने दीप प्रज्वलित कर सत्र की शुरुआत की। उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश…
Read More