बरेली: धूमधाम से मनाया गया दशम् आयुर्वेद दिवस, विशाल रैली व योगाभ्यास शिविर का आयोजन
बरेली। आयुष विभाग बरेली द्वारा मंगलवार को गांधी उद्यान में दशम् आयुर्वेद दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशाल योगाभ्यास शिविर और भव्य रैली का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न आयुर्वेदिक कॉलेजों व संस्थानों से आए लगभग 500 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान एडीएम सिटी सौरभ दुबे ने भी दीप प्रज्वलन कर आयुर्वेद को जीवनशैली का अंग बनाने पर जोर दिया। सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने…
Read More