Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश राज्य राष्ट्रीय लखनऊ 

पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष नियुक्त

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार को बड़ी और अहम जिम्मेदारी सौंपी है। योगी सरकार ने 1990 बैच के सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी प्रशांत कुमार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल तीन वर्षों का होगा। प्रशांत कुमार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भरोसेमंद और करीबी अधिकारियों में गिने जाते हैं। डीजीपी पद से सेवानिवृत्ति के बाद से ही उन्हें किसी महत्वपूर्ण दायित्व मिलने की चर्चाएं चल रही थीं, जिस पर अब मुहर लग गई है। मई 2025 में…

Read More
home पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

खजुरिया पचपेड़ा के प्रधान को मिली क्लीन चिट, वित्तीय अधिकार बहाल

जांच कमेटी को प्रधान के खिलाफ नहीं मिले कोई सुबूत विमलेश कुमार@express views पीलीभीत। सरकारी धनराशि के दुरुपयोग के आरोपों में फंसे विकास खंड बरखेड़ा की ग्राम पंचायत खजुरिया पचपेड़ा के प्रधान राजेंद्र कुमार को जांच के बाद क्लीन चिट मिल गई है। इसके साथ ही प्रधान की सीज किए गए वित्तीय अधिकारों को बहाल कर दिया गया। वहीं लापरवाही पर ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी की एक साल की वेतनवृद्धि रोकी गई है तथा प्रतिकूल प्रविष्टी दी गई है। मामला मई 2024 की एक शिकायत से शुरू…

Read More
home बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

कोहरे ने रोकी राह, बरेली से मुंबई की फ्लाइट निरस्त

बरेली: कोहरे के कारण मंगलवार को बंगलूरू से बरेली आ रहे हवाई जहाज को बरेली के स्थान पर दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा। 20 मिनट तक यह जहाज एयरपोर्ट के आसमान पर मंडराता रहा, लेकिन दृश्यता कम होने के कारण यहां लैंड नहीं कर सहा। कोहरे के कारण बुधवार को मुंबई की उड़ानों को निरस्त कर दिया गया। इससे 461 यात्री फंस गए। बुधवार को मुंबई से बरेली के लिए 223 यात्रियों का टिकट था। बरेली से मुंबई के लिए 234 यात्रियों को जाना था।

Read More
home पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए

​बरखेड़ा।​ बुधवार को दोपहर 1 बजे ब्लॉक सभागार बरखेड़ा में मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि क्षेत्रीय विधायक स्वामी प्रवक्ता नन्द और मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास द्वारा पात्र लाभार्थियों को आवास स्वीकृति पत्र वितरण किये गए। मुख्यमंत्री आवास योजना के कुल 389 लाभार्थियों में आज 202 लाभार्थियों को ये स्वीकृति पत्र वितरण किए गए। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए कुल एक लाख बीस हजार रूपये की धनराशि खातों में दी जाएगी।…

Read More
home बदायूँ बरेली राज्य 

पॉश कॉलोनी के किराये के फ्लैट में देह व्यापार का भंडाफोड़, 5 पुरुष व 1 महिला गिरफ्तार

बरेली। थाना बारादरी पुलिस व महिला सशक्तिकरण हेतु गठित मिशन शक्ति टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए डोहरा रोड स्थित पॉश कॉलोनी महेन्द्र नगर फेस-02 में किराये के एक फ्लैट में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से 5 पुरुष व 1 महिला को आपत्तिजनक अवस्था में गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि में प्रभारी निरीक्षक बारादरी एवं मिशन शक्ति टीम को सूचना मिली थी कि महेन्द्र नगर कॉलोनी के एक फ्लैट में देह व्यापार का संचालन किया जा रहा है। कॉलोनीवासियों ने…

Read More
home बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

बेंगलुरू से बरेली की फ्लाइट दृश्यता की कमी के कारण दिल्ली डायवर्ट

बरेली। बरेली एयरपोर्ट पर कोहरे ने यात्रियों और एयरलाइंस को खासी परेशानी में डाल दिया। बेंगलुरू से 136 यात्रियों को लेकर आई इंडिगो की फ्लाइट बरेली एयरपोर्ट पर उतारने में नाकाम रही और करीब 20 मिनट तक आसमान में मंडराती रही। पायलट और एयरपोर्ट अधिकारियों के बीच लगातार संवाद हुआ, लेकिन मौसम की मार के आगे विमान को सुरक्षित रूप से उतारना नामुमकिन साबित हुआ। आख़िरकार यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए फ्लाइट को दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारा गया। वहीं, बरेली से बेंगलुरू जाने वाली फ्लाइट को भी अचानक कैंसिल…

Read More
home अंतरराष्ट्रीय पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

शौचालय पर लटका ताला, ग्रामीण खुले में शौच को मजबूर

बरखेड़ा ब्लॉक क्षेत्र के गांव रम्पुरा नत्थू में बने शुलभ शौचालय के नियमित रूप से न खुलने के कारण ग्रामीणों को खुले में शौच के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। गांव में स्वच्छता व्यवस्था की पोल उस समय खुल गई, जब पड़ताल में पाया गया कि शौचालय पर सुबह और शाम दोनों समय ताला लटका रहता है। ग्रामीणों के अनुसार, शुलभ शौचालय की केयरटेकर मंजू देवी पड़ोसी गांव गंगापुरी में रहती हैं। सफाई व्यवस्था के लिए उनके पति निरंजन लाल ही कभी-कभार आते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

लेखपाल पर खतौनी में फर्जीवाड़े का आरोप, जिलाधिकारी से की गई शिकायत

पीलीभीत। जिले के ग्राम उमरसड़ में खतौनी में बिना बैनामा और बिना वारिसान की सहमति के नाम दर्ज किए जाने का गंभीर आरोप सामने आया है। इस संबंध में ग्रामीण महिला जावित्री देवी पत्नी भीमसेन ने जिलाधिकारी पीलीभीत को प्रार्थना पत्र देकर लेखपाल पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया है कि वर्ष 1419–1424 फसली की खतौनी में दर्ज सहखातेदारों की भूमि में, बिना किसी विक्रय विलेख (बैनामा) के और बिना हिस्सेदारी तय किए, लेखपाल अमित कुमार सक्सेना द्वारा फर्जी तरीके से अन्य व्यक्तियों के नाम दर्ज…

Read More
home उत्तरप्रदेश राज्य राष्ट्रीय लखनऊ 

लखनऊ:इतिहास संकलन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, जिले के वास्तविक इतिहास के सर्वे व संकलन के निर्देश

अखिलेश मिश्रा@express views लखनऊ। 12 दिसंबर को इतिहास संकलन समिति, अवध प्रांत (उत्तर भाग) की एक महत्वपूर्ण बैठक अलीगंज स्थित राम राम बैंक चौराहे के पास केसरिया भवन के द्वितीय तल पर आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय सह संगठन सचिव संजय श्रीहर्ष मिश्र ने की। बैठक में अवध प्रांत के प्रचार प्रमुख डॉ. मुकेश कुमार, अखिलेश मिश्र, अर्पित मिश्र, सुशील कुमार त्रिपाठी, आचार्य शिवाकांत मिश्र, रूपा श्रीवास्तव, डॉ. साधना द्विवेदी, डॉ. मुनेंद्र सिंह एवं डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव सहित कई आजीवन सदस्य…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राष्ट्रीय 

मौलाना तौकीर रजा पर एक और एफआईआर दर्ज।

बरेली। मौलाना तौकीर रजा और उसके बहनोई मोहसिन रज़ा पर एफआईआर दर्ज।पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज। मामला इज्जत नगर थाना क्षेत्र के रेहपुरा चौधरी का है।जमीन हड़पने और धमकी छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता के पिता ने खाया जहर। आरोप है कि जमीन बेचने के लिए पीड़ित को 7 साल से उक्त आरोपी प्रताड़ित कर रहे थे।प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता के पिता ने जहर कहा लिया।पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर फि…

Read More
error: Content is protected !!