Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश राज्य राष्ट्रीय लखनऊ 

पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष नियुक्त

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार को बड़ी और अहम जिम्मेदारी सौंपी है। योगी सरकार ने 1990 बैच के सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी प्रशांत कुमार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल तीन वर्षों का होगा। प्रशांत कुमार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भरोसेमंद और करीबी अधिकारियों में गिने जाते हैं। डीजीपी पद से सेवानिवृत्ति के बाद से ही उन्हें किसी महत्वपूर्ण दायित्व मिलने की चर्चाएं चल रही थीं, जिस पर अब मुहर लग गई है। मई 2025 में…

Read More
home पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

खजुरिया पचपेड़ा के प्रधान को मिली क्लीन चिट, वित्तीय अधिकार बहाल

जांच कमेटी को प्रधान के खिलाफ नहीं मिले कोई सुबूत विमलेश कुमार@express views पीलीभीत। सरकारी धनराशि के दुरुपयोग के आरोपों में फंसे विकास खंड बरखेड़ा की ग्राम पंचायत खजुरिया पचपेड़ा के प्रधान राजेंद्र कुमार को जांच के बाद क्लीन चिट मिल गई है। इसके साथ ही प्रधान की सीज किए गए वित्तीय अधिकारों को बहाल कर दिया गया। वहीं लापरवाही पर ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी की एक साल की वेतनवृद्धि रोकी गई है तथा प्रतिकूल प्रविष्टी दी गई है। मामला मई 2024 की एक शिकायत से शुरू…

Read More
home बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

कोहरे ने रोकी राह, बरेली से मुंबई की फ्लाइट निरस्त

बरेली: कोहरे के कारण मंगलवार को बंगलूरू से बरेली आ रहे हवाई जहाज को बरेली के स्थान पर दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा। 20 मिनट तक यह जहाज एयरपोर्ट के आसमान पर मंडराता रहा, लेकिन दृश्यता कम होने के कारण यहां लैंड नहीं कर सहा। कोहरे के कारण बुधवार को मुंबई की उड़ानों को निरस्त कर दिया गया। इससे 461 यात्री फंस गए। बुधवार को मुंबई से बरेली के लिए 223 यात्रियों का टिकट था। बरेली से मुंबई के लिए 234 यात्रियों को जाना था।

Read More
home पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए

​बरखेड़ा।​ बुधवार को दोपहर 1 बजे ब्लॉक सभागार बरखेड़ा में मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि क्षेत्रीय विधायक स्वामी प्रवक्ता नन्द और मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास द्वारा पात्र लाभार्थियों को आवास स्वीकृति पत्र वितरण किये गए। मुख्यमंत्री आवास योजना के कुल 389 लाभार्थियों में आज 202 लाभार्थियों को ये स्वीकृति पत्र वितरण किए गए। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए कुल एक लाख बीस हजार रूपये की धनराशि खातों में दी जाएगी।…

Read More
home बदायूँ बरेली राज्य 

पॉश कॉलोनी के किराये के फ्लैट में देह व्यापार का भंडाफोड़, 5 पुरुष व 1 महिला गिरफ्तार

बरेली। थाना बारादरी पुलिस व महिला सशक्तिकरण हेतु गठित मिशन शक्ति टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए डोहरा रोड स्थित पॉश कॉलोनी महेन्द्र नगर फेस-02 में किराये के एक फ्लैट में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से 5 पुरुष व 1 महिला को आपत्तिजनक अवस्था में गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि में प्रभारी निरीक्षक बारादरी एवं मिशन शक्ति टीम को सूचना मिली थी कि महेन्द्र नगर कॉलोनी के एक फ्लैट में देह व्यापार का संचालन किया जा रहा है। कॉलोनीवासियों ने…

Read More
error: Content is protected !!