Latest Posts

 युवती के साथ मारपीट, जान से मारने की धमकी का  आरोप, तीन के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा । क्षेत्र के ग्राम पुरैना में एक युवती के साथ मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पीड़िता रीना गंगवार, निवासी ग्राम पुरैना ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि  18 नवम्बर को गांव के ही रजत  आदेश और अरविन्द  ने उसके साथ मारपीट की।आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।पीड़िता ने थाने पहुंचकर कार्यवाही की मांग…

Read More

गांव की सुख शांति के लिए हुआ विशाल हवन

  बरखेड़ा। कस्बा के कुंदनपुर गौटिया में सोमवार को विधिविधान से देवीस्थान पर गांव की पूजा के लिए विशाल हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हवन पं. राकेश मिश्रा के आचार्यत्व में संपन्न हुआ।दोपहर से शुरू हुए इस यज्ञ में गांव की सुख-शांति, बीमारियों के शमन तथा ग्राम देवता से सुख-समृद्धि की प्रार्थना की गई।श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर गांव में खुशहाली की कामना की यज्ञ समापन के बाद श्रद्धालुओं ने पूरे गांव की परिक्रमा की और समस्त ग्रामवासियों में प्रसाद वितरण किया गया।इस अवसर पर राजेंद्र पाठक, हरिओम गंगवार, जयंती भोजवाल, रोहिताश गंगवार, गंगा सरन, मदन लाल, संजीव गंगवार, सत्य प्रकाश गंगवार, छेदा लाल भोजवाल, कृष्णपाल गंगवार सहित समस्त वार्डवासी मौजूद रहे।

Read More
error: Content is protected !!