Latest Posts

गांव की सुख शांति के लिए हुआ विशाल हवन

 

बरखेड़ा। कस्बा के कुंदनपुर गौटिया में सोमवार को विधिविधान से देवीस्थान पर गांव की पूजा के लिए विशाल हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हवन पं. राकेश मिश्रा के आचार्यत्व में संपन्न हुआ।दोपहर से शुरू हुए इस यज्ञ में गांव की सुख-शांति, बीमारियों के शमन तथा ग्राम देवता से सुख-समृद्धि की प्रार्थना की गई।श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर गांव में खुशहाली की कामना की यज्ञ समापन के बाद श्रद्धालुओं ने पूरे गांव की परिक्रमा की और समस्त ग्रामवासियों में प्रसाद वितरण किया गया।इस अवसर पर राजेंद्र पाठक, हरिओम गंगवार, जयंती भोजवाल, रोहिताश गंगवार, गंगा सरन, मदन लाल, संजीव गंगवार, सत्य प्रकाश गंगवार, छेदा लाल भोजवाल, कृष्णपाल गंगवार सहित समस्त वार्डवासी मौजूद रहे।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!