ठाकुर महासभा के मंडल अध्यक्ष ने की श्री राम कथा में पहुंचने की अपील

पीलीभीत। बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा कुंडा प्रतापगढ़ में की जा रही श्री राम कथा हनुमान कथा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील करते हुए ठाकुर महासभा के मंडल अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी अमित कुमार सिंह तोमर एडवोकेट ने कहा कि बागेश्वर धाम से आए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के विचारों को सुने और आशीर्वाद प्राप्त कर अपने जीवन को धन्य बनाएं। प्रतापगढ़ के कुंडा में आयोजित श्री राम कथा में हिस्सा लेने के लिए प्रतापगढ़ कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया जी की अपील का स्वागत करते हुए आम जनता से निवेदन किया कि अधिक से अधिक संख्या में प्रतापगढ़ के कुंडा में पहुंचे और प्रभु श्री राम के आदर्शों को सुनकर राम कथा का आनंद लें। कथा 19 नवंबर तक होगी और 20 तारीख को बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी का दरबार लगेगा जिसमें पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त करें। अपील करने वालों में प्रमुख रूप से तहसील उपाध्यक्ष आकाश कुमार सिंह, तहसील संगठन मंत्री अजीत तोमर, ब्लॉक अध्यक्ष फरीदपुर ओमेंद्र प्रताप सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष करत पाल सिंह, मंडल उपाध्यक्ष वीर सिंह बहेड़ी, जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह बहेड़ी आदि रहे।
