Latest Posts
   
home 

बरेली में लड़की का घर से अपहरण,बेहोशी की हालत में जंगल में मिली

नन्दकिशोर शर्मा@express views


बरेली।आंवला से अपघटन की घटना का मामला सामने आया है।जहां पर एक लड़की का गांव के ही एक युवक द्वारा रात्रि मे अपहरण कर लिया जाता है।
परिजन ज़ब सुबह जागते है तो लड़की को न पाकर उसकी खोज शुरू कर देते है लेकिन दो दिनों तक लड़की का कोई सुराग नहीं मिलता जिसकी रिपोर्ट पिता द्वारा थाना सिरौली मे की जाती है।
किंतु पिता द्वारा लड़की की खोजबीन जारी रहती है।किसी अज्ञात सूचना पर जंगल मे पहुंचे पिता को लड़की बेहोश और अर्धनग्न अवस्था मिलती है।ज़ब लड़की को होश आया तो उसने सारी घटना बताई, जिसका पिता ने गांव के एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया।वहीं पिता की माने तो तीन दिन पूर्व रिपोर्ट लिखने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्यवाई नही की है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!