Latest Posts
   
home 

तेरा रंग बल्ले-बल्ले…गाने पर लहराया तमंचा, वीडियो वायरल होने के बाद तीन गिरफ्तार।

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में बॉबी देओल की सोल्जर मूवी के गाने तेरा रंग बल्ले-बल्ले पर डांस करते हुए एक युवक का तमंचा लहराते हुए वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल, बिथरी थाना क्षेत्र के मेहतरपुर करोड़ गांव निवासी एक युवक का तमंचे के साथ वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में तेज आवाज में बज रहे डीजे के बीच कई युवक डांस कर रहे थे, जिनके बीच युवक तमंचा लहराते हुए डांस कर रहा था। इस दौरान कुछ लड़कों ने अपनी शर्ट उतार कर अर्धनग्न होकर डांस कर रहे थे।

इस मामले में बिथरी पुलिस ने तमंचे के साथ डांस करने वाले युवक समेत पुलिस ने तीन युवकों को अवैध तमंचे सहित गिरफ्तार किया है तीनों युवकों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!