Latest Posts
   
home 

सुबह-सुबह बरेली एयरपोर्ट पर उतरे PM, हेलीकॉप्टर से उत्तराखंड के लिए रवाना।

नन्दकिशोर शर्मा@express views

बरेली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार सुबह करीब 6:20 बजे बरेली एयरपोर्ट पर उतरे। आठ मिनट में चेंजओवर के बाद वह हेलीकॉप्टर से उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए। इस दौरान एयरफोर्स स्टेशन के बाहर तैनात पुलिस फोर्स तैनात रहा।
कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री ने सुबह 5.20 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से आईएएफ हेलीकॉप्टर से उड़ान भरी और सुबह 6.20 बजे बरेली एयरपोर्ट पहुंचे। यहां सिर्फ आठ मिनट ठहरने के बाद 6.28 बजे वह उत्तराखंड के जोलीकांग हेलीपैड रवाना हो गए। शाम 5.20 बजे पुन: बरेली एयरपोर्ट लौटेंगे और 5.25 बजे दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!