Latest Posts
   
home 

40 लाख की अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार।

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली। थाना अलीगंज मे मादक पदार्थो की तस्करी के मामले खूब देखने को मिलते हैं.थाना बिशारतगंज थाना प्रभारी और क्षेत्राधिकारी आंवला के नेतृत्व गठित टीम और ANTF की संयुक्त टीम द्वारा मादक पदार्थो की तस्करी मे लिप्त तीन को गिरफ्तार किया।थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव गुर्जरपुर धनेति के जगत सिंह और बेचैलाल को अखा मोड़ पर गुप्त जानकारी पर पहुंच कर गिरफ्तार किया। जिनमे एक. महिला को भी गिरफ्तार किया गया है ।जिनके पास से 2किलो अफीम बरामद की गयी जिसकी अंतराष्ट्रीय क़ीमत 40 लाख है।
पूछताछ के बाद तीनो द्वारा बताया गया की वह अफीम को चंडीगढ़ लें जाकर बेचते थे।जगत सिंह नें बताया की वह पूर्वमे अपनी पत्नी कुसुम के साथ मिल कर यह कार्य करता था, जिसे वह अपनी पत्नी की कमर मे साड़ी मे पेट पर बांध देता था जिससे किसी को कोई शक नहीं होता था, जिससे हमारा कार्य ठीक चल रहा था।बेचने पर मुनाफे को तीनो आपस मे बाँट लेटे थे।पर आज ना मालूम किस आधार पर पुलिस द्वारा हम पकड़ लिए गए।

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!