Latest Posts
   
home 

जिला कौशल समिति की बैठक सम्पन्न।

बरेली । जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आज कौशल विकास योजना के अन्तर्गत जिला कौशल समिति की बैठक विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई।
डीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में 18 व्यवसाय हैं, उनमें से कितने में जनपद में ट्रेनिंग दी जा रही है। इस योजना में पांच दिन की ट्रेनिंग दी जाती है फिर उन लोगों को एक लाख रुपये का लोन दिया जाएगा, जिससे वह औजार आदि खरीद कर अपना रोजगार कर सकेंगे। यह देखा जाए जिन ट्रेड में ट्रेनिंग नही हुई है उनमें भी ट्रेनिंग शुरू की जाए।
कौशल विकास योजना के अन्तर्गत 47 ट्रेनिंग सेन्टरों में से 09 ट्रेनिंग पार्टनर (निटकॉन, empower प्रगति, डायनामिक इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी एजुकेशन ट्रस्ट, नाज एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी, वेदांता एंटरप्राइजेज, फ्यूचर शेप सोशल एजुकेशन सोसायटी, orian edutech, मदीहा एजुकेशनल वेलफेयर  सोसायटी) की स्थिति खराब होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये निर्देश दिये कि ट्रेनिंग पार्टनर द्वारा दिये गये समयावधि में प्रशिक्षण पूर्ण नहीं होता है तो ट्रेनिंग सेन्टरों को ब्लैक लिस्ट कर दिया जायेगा।
28 अक्टूबर को महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले रोजगार मेले का प्रचार-प्रसार किया जाये, जिसमें विभिन्न कंपनियों द्वारा मेले में प्रतिभाग कर शैक्षिक योग्यता के अनुसार उन्हें रोजगार दिया जायेगा।

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!