Latest Posts
   
home 

37 केंद्राें पर कड़ी सुरक्षा में आज होगी पीईटी परीक्षा, शामिल होंगे 16320 अभ्यर्थी।

  • 40 स्टेटिक और 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट की परीक्षा केंद्रों पर लगाई गई ड्यूटी

बरेली । उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 28 और 29 नवंबर को 37 केंद्रों पर होगी। परीक्षा में 16320 अभ्यर्थी शामिल होंगे।इसके लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 से 12 और दूसरी दोपहर 3 से 5 बजे के बीच है। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के लिए 40 स्टेटिक और 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!