Latest Posts
   

मैच देखने स्टेडियम पहुंचे अखिलेश यादव,सपा अध्यक्ष बोले- ‘मुस्कुराइए आप इकाना में हैं’

लखनऊ: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का 29वां मुकाबला आज 29 नवंबर (रविवार) को भारत और इंग्लैंड के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. वहीं इस मैच को देखने को लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी इकाना स्टेडियम पहुंचे हैं.
अखिलेश यादव ने ट्विट कर लिखा-
हक़ीक़त बन सकता है, हर तसव्वुर
अगर आँख में बुलंद नज़रिया जो हो
ये है सपा की बड़ी सोच का, बड़ा नज़ारा

सपा ने लखनऊ में सिर्फ़ ये स्टेडियम ही नहीं बनाया है बल्कि लखनऊ के लोगों के लिए आय और व्यवसाय बढ़ाने का एक और नया रास्ता खोला है। इससे अप्रत्यक्ष-प्रत्यक्ष रूप से रोज़गार के लाखों अवसर पैदा हुए हैं, खेल-पर्यटन को नया बढ़ावा मिला है। होटल भरे हुए हैं, टैक्सी और खानपान के बिज़नेस के साथ-साथ लखनऊ की प्रसिद्ध चिकनकारी के सभी बाज़ार गुलज़ार हैं।
साथ ही लखनऊ की तहज़ीब से पर्यटक दो-चार हो रहे हैं और इकाना स्टेडियम की ख़ूबसूरती देखकर लोग कह रहे हैं : मुस्कुराइए कि आप इकाना में है!

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!