Latest Posts
   

जुए के अड्डे पर छापा मारने पहुंची पुलिस, भगदड़ में एक युवक की मौत, दारोगा सहित सात पुलिसकर्मी सस्पेंड।

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली।उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में जुआरी जुआ खेल रहे थे, उसी दौरान पुलिस आ धमकी। पुलिस के पहुंचते ही मौके पर भगदड़ मच गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई है।इस मामले में अब चौकी प्रभारी पुलिस उप निरीक्षक समेत सात पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक पुलिसकर्मियों ने इस बात की सूचना विभाग के उच्चधिकारियों को नहीं दी थी, जिसके कारण उनके ऊपर कार्रवाई की गई है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गुरुवार रात को आलमपुर जाफराबाद गांव के बाहर जुआ खेलने की सूचना सरदार नगर पुलिस चौकी को मिली। सूचना पर चौकी प्रभारी टिंकू कुमार और छह अन्य लोगों के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो भगदड़ मच गई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए नारायणा अस्पताल भेजा गया। हालांकि पुलिसकर्मियों ने इस बात की सूचना विभाग के उच्चाधिकारियों को नहीं दी। इसी पर उपनिरीक्षक टिंकू कुमार,हेड कांस्टेबल पुष्पेंद्र राणा, मनोज कुमार, कांस्टेबल अंकित कुमार, दीपक कुमार, सत्यजीत सिंह और मोहित कुमार को लापरवाही और सीनियर अधिकारियों को घटना की जानकारी नही देने पर सस्पेंड कर दिया है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!