Latest Posts
   
home 

आईसीडीएस कार्यालय का नव वर्ष पर एक और कारनामा।

  • मुख्यसेविका द्वारा सीडीपीओ को केक खिलाते हुए सोशल मीडिया पर फुटेज वायरल।

पीलीभीत।आईसीडीएस कार्यालय में नव वर्ष पर एक और कारनामा सामने आया है जिसमें एक मुख्यसेविका द्वारा जो कि मरौरी ब्लॉक में कार्यरत है वह अपने कार्यालय समय में अपनी ड्यूटी को छोड़कर अपने चहते पूर्व प्रभारी डीपीओ के पास बीसलपुर में नव वर्ष को मनाने पहुंची और अपने हाथों से केक खिलाकर अधिकारी को बधाई दी। सूत्रों के माने तो बीसलपुर कार्यालय में भी नववर्ष पर जमकर नए साल का जश्न मनाया गया इसके कुछ वीडियो और फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे हैं। जिससे प्रतीत होता है कि अब सरकारी विभागों में कर्मचारी अपना कामकाज छोड़कर अफरा तफरी और मौज मस्ती करने को आतुर है कुछ ही समय में विभाग के अलग-अलग कार्यालय से वायरल हुई फुटेज विभागीय गुटबाजी को प्रदर्शित करते मालूम हो रही है जिसको उच्च अधिकारियों को संज्ञान में लेकर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!