Latest Posts

धूमधाम से मीरगंज में निकाली गई रामलला की शोभायात्रा।

बरेली। मीरगंज में श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शोभायात्रा में हजारों की तादाद में सनातनियों ने भाग लिया।शोभायात्रा के दौरान राम दरबार,राधा कृष्ण,शिव पार्वती की सजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।

राम लला की शोभायात्रा का ढोल नगाड़े डीजे के साथ पुष्प वर्षा की आतिशबाजी के साथ जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया व्यापारियों ने भंडारे व प्रसाद वितरण कराया गया। उधर नगर के मंदिरों के कार्यक्रम में भक्तों ने श्री राम की धुन पर खूब डांस किया। राम बारात का जगह-जगह स्वागत किया शोभायात्रा में मीरगंज भाजपा विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा योगेंद्र कुमार गुप्ता चेयर मैन ने भी भाग लिया पूरा कस्बा श्री राम के जयकारों से गूंज उठा जगह-जगह आतिशबाजी पुष्प वर्षा कर श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह पूरे उत्सव के साथ नगर में मनाया गया। नगर और गांव के सभी मंदिरों में भी विशेष पूजा अर्चना सुंदरकांड रामायण पूजा अर्चना होती रही। नगर के सभी मंदिरों को सजाया गया, नगर के घरों में हर घर पर दीपक लगाकर दिवाली की तरह अपने अपने घरों को भी सजाया।

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!