Latest Posts
   
home 

घने कोहरे में ट्रक और कार की भिड़न्त, जहानाबाद चेयरमैन के बेटे सहित 2 की मौत 1 घायल।

उधमसिंह नगर। बीती रात घने कोहरे में ओवरलोड ट्रक ने फॉर्च्यूनर कार को किच्छा क्षेत्र में टक्कर मार दी। हादसे में फार्च्यूनर कार में सवार यूपी के पीलीभीत जिले के जहानाबाद नगर पंचायत चेयरमैन के बेटे सहित दो लोगों की मृत्यु हो गई। एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार,जहानाबाद नगर पंचायत की चेयरमैन ममता गुप्ता के बेटे शिवा गुप्ता (24) अपने एक रिश्तेदार बरेली जिले के कस्बा नवाबगंज निवासी रमेश चंद्र गुप्ता के पुत्र शिवा एवं वहीं के आसिफ(32) को साथ लेकर मंगलवार की सायं अपनी फार्च्यूनर गाड़ी से उत्तराखंड के हल्द्वानी गए थे। वहां से रात करीब दो बजे वापस लौट रहे थे। रास्ते मे भूसे से ओवरलोड ट्रक से कार की भिड़न्त में चेयरमैन के बेटे सहित दो लोगों की मौत हो गयी। शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम हेतु रुद्रपुर भेज दिया है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!