Latest Posts
   
home 

धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 75 वां गणतन्त्र दिवस समारोह।

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली।देशभर में 75 वें गणतंत्र दिवस की धूम है। इसी क्रम में बरेली की पुलिस लाइन में भी गणतंत्र दिवस का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कमिश्नर सौम्या अग्रवाल मुख्य अतिथि रही। उन्होंने पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस की विभिन्न टीमों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। साथ ही सराहीनय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!