Latest Posts
   
home 

एआरटीओ ने गन्ना ला रहे ओवर ट्राले को किया सीज।

बरखेड़ा।एआरटीओ ने आज सोमवार को बरखेड़ा में गन्ना लदे ओवरलोड ट्राले को सीज कर दिया।

बजाज चीनी मिल में ट्रक एवम ट्रालो से लगातार चल रहे ओवरलोड जान लेवा बाहनों के खिलाफ ब्यापार मंडल बरखेड़ा तथा क्षेत्र के समाजसेवी लोगो की शिकायत मुख्यमंत्री से किये जाने के बाद आज अचानक ओवर लोड छापा मारी के दौरान ग्राम पतरसिया के निकट दोपहर 2 बजे बजाज चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र से गन्ना लाद कर ला रहे ओवर लोड ट्रेक्टर ट्राले को एआरटीओ वीरेन्द्र सिंह ने ग्राम पतरसिया पैट्रोल पंप के पास अनाधिकृत रूप ओवरलोड गन्ना लादे आ रहे ट्राला को रोक कर जानकारी ली पूछे जाने पर ट्रैक्टर ट्राला चालक ने बताया कि गन्ना बजाज चीनी मिल जा रहा था पूरे कागज न होने पर ट्राला को सीज कर दिया।
एआरटीओ बीरेन्द्र सिंह ने बताया कि ओवरलोड वाहनों की चेकिंग अभियान के दौरान एक ट्रैक्टर ट्राले की सीज किया गया।आगे भी इसी तरह की कार्यवाही की जाएगी।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!