Latest Posts
   

DM ने जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक।

बरेली । जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कहा कि आप लोगों ने प्रयास करके ब्लैक स्पाट्स कम किये हैं, जिससे दुर्घटनाओं में कमी आयी है। बहेड़ी-उत्तराखण्ड के बार्डर पर टोल प्लाजा पर ओवर लोडिंग वाहनों पर नियमानुसार चालान करने के निर्देश दिये।
डीएम को एसपी यातायात ने अवगत कराया कि फतेहगंज पश्चिमी में राधा कृष्ण मंदिर वाला कट, एएनए इंस्टीट्यूट के पास झुमका तिराहे से आगे वाला कट व बिल्वा भूरा में अवैध कट होने से यह तीनों स्थान दुर्घटना की दृष्टि से बहुत संवेदनशील है। जिस पर जिलाधिकारी ने उक्त के क्रम में पत्र बनाकर प्रस्तुत किया जाये, उनके द्वारा स्वयं एनएचएआई को पत्र लिखकर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु कहा जायेगा।
स्कूली वाहनों के वेरिफिकेशन के सम्बन्ध में बताया गया कि पंजीयन निलम्बित वाहनों की सूची इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) में दें यदि वह गाड़ियां रोड पर चलती मिलेगी तो उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।
कलेक्ट्रेट के आस-पास वाहनों की गति को कम करने की दृष्टि से रंबल स्ट्रीप या टेबल टॉप बनाये जाने के निर्देश दिये गये।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!