Latest Posts
   

जिले में थम नहीं रहा सांडों का आतंक,सांडों ने 2 और किसानों को उतारा मौत के घाट।

  • सांडों के हमले से डेढ़ महीने में 6 लोगों की मौत

बरेली । जिले में आवारा सांड मौत बनकर घुम रहे हैं और मौका लगते ही किसानों पर हमला कर मौत के घाट उतार दे रहे हैं। जिले में एक बार फिर सांड ने काल बन कर अलग-अलग घटनाओं में दो किसानों पर जानलेवा हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
पहली घटना आंवला के गांव मनौना की है। यहां रहने वाला 35 वर्षीय सतेंद्र मौर्या पुत्र वीरवल मौर्या अपने बहनोई की भतीजी की शादी में अवाहनपुर गांव गए थे। देर रात वह शादी समारोह से वापस अपने गांव लौट कर आ रहे थे। जैसे ही वह गांव के पास मनौना मढ़ी पर पहुंचे तो उन पर आवारा सांड ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें परिवार के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
दूसरी घटना थाना फतेहगंज पश्चिमी के गांव औधा की है। यहां रहने वाले 45 वर्षीय राकेश पुत्र हजारीलाल फतेहगंज पश्चिमी के बाजार से सब्जी लेकर साइकिल से अपने घर आ रहे थे। उन पर आवारा सांड ने हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल ले कर दौड़े, लेकिन उनकी मौत हो गई।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!