Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राष्ट्रीय 

सींच पर्यवेक्षक 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

बरेली : सिंचाई विभाग के सींच पर्यवेक्षक ऋषि कुमार सिंह को एंटी करप्शन टीम ने 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया, जो मुआवजे की फाइल पास कराने के नाम पर घूस मांग रहे थे।
यह कार्रवाई मीरगंज के तहसील रोड़ एसबीआई एटीएम के पास हुई और यह भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी सफलता है।

फैन्डस अपार्टमेंट, साल्वेशन आर्मी रोड निवासी दिलीप अग्रवाल ने शिकायत में आरोप लगाया था कि बाढ़ खंड विभाग से उनकी पुत्री की कृषि भूमि का मुआवजा दिलाने के नाम पर पर्यवेक्षक ऋषि कुमार सिंह 10,000 रुपए की रिश्वत मांग रहा है।

शिकायत मिलने के तुरंत बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत लेते पकड़ लिया। अधिकारियों के निर्देश पर इंस्पेक्टर इश्तियाक वारसी की टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।

गिरफ्तारी के बाद ऋषि कुमार सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!