Latest Posts
   

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को दी गई तहरीर में गांव निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि 21 सितंबर को उसके भाई हरिशंकर का कुछ लोगों से विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी दौरान उसके साथ मारपीट की गई, जिससे उसे चोटें आईं।तहरीर के आधार पर पुलिस ने छविनाथ, सौरभ, नरेश और हरपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

संत दिव्यानंद महाराज के सत्संग में उमड़े श्रद्धालु

बरखेड़ा।क्षेत्र के ग्राम पिपराखास स्थित झोपड़ी आश्रम में परम पूज्य स्वामी दिव्यानंद जी महाराज के सानिध्य में भव्य सत्संग एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और संत के प्रवचनों का श्रवण कर प्रसाद ग्रहण किया।सुबह 10 बजे से शुरू हुए सत्संग में स्वामी दिव्यानंद जी महाराज ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश देते हुए सदाचार, सेवा और भक्ति के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। सत्संग के उपरांत लंगर प्रसाद का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।बताया गया कि…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

सेवा सेतु अभियान के छठवें दिन लाभार्थियों को वितरित किए राशन कार्ड व प्रोत्साहन पत्र

  बरखेड़ा।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सेवा सेतु अभियान के तहत 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक ब्लॉक सभागार बरखेड़ा में चल रहे कार्यक्रम के छठवें दिन जिला मंत्री भाजपा पीलीभीत अमित कुशवाहा ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की।कार्यक्रम के दौरान खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को प्रोत्साहन पत्र वितरित किए गए। इसके साथ ही पात्र…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

फ्रेशर डे ‘आगाज’ में नवागंतुक विद्यार्थियों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग

पीलीभीत। हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में शनिवार,  को नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर डे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शीर्षक ‘आगाज’ रखा गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मनोरंजक गतिविधियों एवं क्विज प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न चरणों में आयोजित गतिविधियों एवं प्रस्तुतियों के आधार पर मिस्टर फ्रेशर एवं मिस फ्रेशर का चयन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रबन्ध निदेशक श्री मुकेश कुमार गुप्ता, विशिष्ट अतिथि डॉ0 नीतू सिंह, प्रधानाचार्या एच0आर0पी0…

Read More
error: Content is protected !!