बंद पड़े भट्ठे पर चल रही थी अवैध तमंचों की फैक्ट्री, पुलिस ने छापा मारकर 4 आरोपियों को दबोचा
रिपोर्ट – नन्दकिशोर शर्मा बरेली। आंवला थाना क्षेत्र में बंद पड़े भट्ठे पर अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का पुलिस ने खुलासा किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने देर रात छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से 12 देशी तमंचे, एक पौनिया, एक देशी रायफल, कारतूस और बड़ी संख्या में असलहा बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, मनौना से आगे बंद पड़े भट्ठे पर कुछ लोगों द्वारा अवैध हथियार बनाने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके…
Read More