घर के आगे जलभराव से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, उतारने में जुटा पुलिस-प्रशासन
मीरगंज/ बरेली।बरेली जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित समसपुर गांव में शुक्रवार शाम एक हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। घर के सामने भरे पानी की निकासी न होने से परेशान एक ग्रामीण विरोध जताते हुए गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। जानकारी के अनुसार, समसपुर निवासी नन्हे शुक्रवार शाम करीब 7:00 बजे टावर पर चढ़ गया। कुछ ही देर में यह खबर पूरे गांव में फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान आनंद मोहन गुड्डू ने मौके पर…
Read More