पीलीभीत: जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के राजीव अवस्थी अध्यक्ष व विद्याराम वर्मा महासचिव चुने गए
रिपोर्ट:अवनीश श्रीवास्तव
पीलीभीत। जिला संयुक्त बार एसोसिएशन पीलीभीत की नवीन कार्यकारिणी के लिए चुनाव शुक्रवार को कड़ी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया वरिष्ठ अधिवक्ता एवं चुनाव अधिकारी कुलदीप सक्सेना की देखरेख में कराई गई।
चुनाव में कुल 408 मतदाताओं में से 368 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिससे अधिवक्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता राजीव अवस्थी की जीत
अध्यक्ष पद के लिए हुए त्रिकोणीय मुकाबले में अधिवक्ता राजीव अवस्थी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों बाबूराम शर्मा (पूर्व अध्यक्ष) और साबिर अली (पूर्व सचिव) को पराजित करते हुए 50 से अधिक मतों के अंतर से शानदार जीत दर्ज की। जीत की घोषणा होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
महासचिव व अन्य प्रमुख पदों के परिणाम
महासचिव पद पर विद्याराम वर्मा ने विनीता सक्सेना, ज्ञानेन्द्र गौतम, अजय किशोर शर्मा, जे.पी. शुक्ला एवं सुधीर मिश्रा को पीछे छोड़ते हुए 32 मतों से विजय प्राप्त की।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अखिलेश शर्मा ने संजय सिंह तोमर को 41 मतों के अंतर से पराजित किया।
कनिष्ठ उपाध्यक्ष (वरिष्ठ वर्ग) पद पर रोहित सिंह यादव निर्वाचित घोषित किए गए।
निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारी:
सह सचिव (प्रकाशन) सैयद शाह अली हैदर जाफरी,सह सचिव (प्रशासन) निरंजन प्रसाद,सह सचिव (पुस्तकालय) कुलदीप राठौर,कनिष्ठ उपाध्यक्ष (कनिष्ठ वर्ग),कमलेश कुमार पाल, जयप्रकाश वर्मा,कार्यकारिणी सदस्य ने धर्मेंद्र कुमार, राजीव त्रिपाठी, अशोक पाठक निर्वाचित हुए।
चुनाव संपन्न होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अधिवक्ताओं ने बधाई दी और बार एसोसिएशन के हित में कार्य करने की अपेक्षा जताई।
