Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राष्ट्रीय 

पीएम आवास योजना–शहरी 2.0 के तहत पीलीभीत के 1361 लाभार्थियों को मिली पहली किस्त

  • मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ₹1 लाख की धनराशि की हस्तांतरण

पीलीभीत। प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी 2.0 के अंतर्गत आज दिनांक 18 जनवरी 2026 को जनपद पीलीभीत के 1361 पात्र लाभार्थियों को आवास निर्माण हेतु ₹1.00 लाख की प्रथम किस्त मुख्यमंत्री द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से हस्तांतरित की गई। यह धनराशि इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से जारी की गई।

योजना के तहत लाभार्थी आधारित व्यक्तिगत आवास निर्माण को गति देने के उद्देश्य से जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पीलीभीत, बीसलपुर, पूरनपुर, पकड़िया नौगांवा, बरखेड़ा, कलीनगर, बिलसंडा एवं गुलड़िया भिण्डारा नगरीय निकायों के 1361 लाभार्थियों को ₹1.00 लाख की प्रथम किश्त से संबंधित प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

प्रमाण पत्रों का वितरण विधायक बरखेड़ा श्री नंद जी, जिलाध्यक्ष श्री संजीव प्रताप सिंह एवं जिलाधिकारी पीलीभीत द्वारा किया गया। इस दौरान गांधी सभागार में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया।

कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद पीलीभीत की अध्यक्ष श्रीमती आस्था अग्रवाल, नगर पंचायत बरखेड़ा के अध्यक्ष श्री श्याम बिहारी भोजवाल, माननीय राज्यमंत्री पीलीभीत के प्रतिनिधि श्री चमकोर सिंह सहित विभिन्न सभासदगण उपस्थित रहे।

इसके अलावा उप जिलाधिकारी (न्यायिक)/परियोजना अधिकारी डूडा श्री पवन कुमार सिंह, शहर मिशन प्रबंधक श्रीकांत, सीएलटीसी वीरेंद्र सिंह, सामुदायिक आयोजक राजीव मिश्रा समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!