Latest Posts
   

बरेली:बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन पुनः संचालित, रेलवे विकास कार्यों की मिली सौगात

बरेली। बरेली जंक्शन के वीआईपी गेस्ट हाउस में सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने बताया कि बरेली से बांदीकुई तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन के पुनः संचालन तथा बरेली में रेलवे द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की गईं। बताया गया कि कोरोना महामारी के दौरान वर्ष 2020-21 में बंद की गई यह महत्वपूर्ण पैसेंजर ट्रेन अब रेलवे बोर्ड के निर्णय के बाद पुनः शुरू की जा रही है।
यह पैसेंजर ट्रेन बरेली से बांदीकुई के बीच सभी स्टेशनों पर ठहराव करती थी, जिससे दैनिक यात्रियों और आम जनता को काफी सुविधा मिलती थी। अब यह गाड़ी 30 जनवरी से बरेली स्टेशन से बांदीकुई के लिए पुनः संचालित होगी। ट्रेन चंदौसी और अलीगढ़ के रास्ते पूर्व की भांति सभी स्टेशनों पर रुकेगी। जल्द ही इसकी समय-सारणी भी जारी कर दी जाएगी। इसके लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया गया।
इसके साथ ही बरेली को अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात मिली है। गाड़ी संख्या 13065 हावड़ा–आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस 22 जनवरी 2026 से तथा 13066 आनंद विहार–हावड़ा अमृत भारत एक्सप्रेस 24 जनवरी 2026 से नियमित रूप से चलेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री के नेतृत्व में बरेली क्षेत्र में रेलवे द्वारा कई विकास कार्य प्रस्तावित हैं, जिनमें बरेली व सीबीगंज स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज, समपार फाटकों पर अंडरपास और आरओबी निर्माण शामिल हैं। इन कार्यों से यातायात व्यवस्था मजबूत होगी और जनता को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!