Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

गायत्री परिवार का पाँच दिवसीय पंचकुंडीय यज्ञ प्रारंभ

 

  • नारी सशक्तिकरण के संकल्प के साथ निकली भव्य कलश यात्रा

बरखेड़ा। नारी सशक्तिकरण को लेकर गायत्री परिवार हरिद्वार द्वारा कस्बा बरखेड़ा में आयोजित पाँचदिवसीय पंचकुंडीय यज्ञ कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत रूप से किया गया। कार्यक्रम का आरंभ वेद पूजन, गायत्री मंत्रोच्चारण एवं कलश पूजन के साथ हुआ, जिसके पश्चात कस्बे में भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

दोपहर लगभग 2 बजे वार्ड नंबर-4 स्थित गायत्री भवन के पीछे मैदान में बने यज्ञ पंडाल से कलश पूजन के बाद यात्रा शुरू हुई। यह यात्रा स्टेशन मार्ग, बाजार रोड, मुख्य मार्ग से होते हुए ब्लॉक तिराहे तक पहुंची और पुनः यज्ञ पंडाल में आकर संपन्न हुई।

कलश यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में शामिल पुरुषों, महिलाओं एवं कन्याओं ने “हम सुधरेंगे, जग सुधरेगा” जैसे प्रेरक नारों के साथ वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया।

कार्यक्रम में गायत्री परिवार के टोलीनायक श्रीराम, पुष्पेंद्र, नरेंद्र देव, बुद्धसेन सहित कस्बा बरखेड़ा के चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल, प्रमोद भोजवाल, राजेश गंगवार, दीनदयाल गंगवार, रोशन लाल गंगवार, बब्बू भारती सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!