Latest Posts
   
home बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

बरेली में इवेंट वर्कर युवती की लूट के बाद हत्या, जंगल में दबी मिली लाश

  • 12 जनवरी से लापता पूजा राणा की रिठौरा जंगल से बरामदगी, दोस्त हिरासत में

बरेली। शहर में एक इवेंट वर्कर युवती की लूट के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 12 जनवरी से लापता पूजा राणा की लाश रिठौरा जंगल से जमीन में दबी हुई हालत में बरामद की गई है। शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

पूजा राणा बारादरी थाना क्षेत्र के दुर्गानगर की रहने वाली थी और होटलों में इवेंट का कार्य करती थी। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच तेज की और मृतका के दोस्त विमल को हिरासत में ले लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक विमल से गहन पूछताछ की जा रही है।

मामले में पूजा की स्कूटी और जेवरात गायब पाए गए हैं, जिससे लूट के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में विमल ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर हत्या करना स्वीकार किया है, हालांकि प्रेम प्रसंग की बात से इनकार किया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की हर एंगल से गहन जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस हत्याकांड का पूरा खुलासा किया जाएगा।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!