Latest Posts
   
home बदायूँ बरेली राष्ट्रीय 

धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस 

बरखेड़ा।क्षेत्र  में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया।
कस्बा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ,बरखेड़ा थाना ,खंड शिक्षा अधिकारी ,नगर पंचायत कार्यालय ,खंड विकास कार्यालय ,वृद्धाश्रम तथा क्षेत्र के सभी निजी व सरकारी विद्यालयों में गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व धूमधाम ब हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही निजी व सरकारी विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा कस्बा के मुख्य मार्ग पर प्रभात फेरिया निकाली गई ,क्षेत्रीय विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद ने खमरिया पुल स्थित अक्रिय धाम पर राष्ट्रीयध्वज को फहरा कर मौजूद लोगों को मिठाई बाटी ,खंड विकास कार्यालय में जिला उपाध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश गंगवार ने ध्वज फहरा कर ब्लॉक सभागार में गोष्ठी कार्यक्रम किया। जिसमें खंड विकास अधिकारी वेद प्रकाश ने बताया है कि संविधान के नियमों का पालन प्रत्येक व्यक्ति को करना चाहिए अगर हम सही तरीके से संविधान के नियमों को पालन करते हैं तो इसका लाभ समाज के हर वर्ग को मिलेगा, इसके बाद ब्लॉक सभागार में मौजूद जनप्रतिनिधि , कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य की शपथ भी दिलाई गई। प्रभात फेरियों के बाद स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें देशभक्ति के गीत व नाटक प्रस्तुत कर देश भक्ति का जज्बा दिखाया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर लोकेश गंगवार ने ध्वज फहरा कर मौजूद स्टाफ को शपथ दिलाई तत्पश्चात मिष्ठान वितरण किया गया ।

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!