Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत लखनऊ 

पीलीभीत को मिले नए एसपी IPS सुकीर्ति माधव, अपराध पर सख्ती के लिए जाने जाते हैं कड़क अफसर

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा किए गए प्रशासनिक फेरबदल में जिले को नया पुलिस कप्तान मिल गया है। तेज-तर्रार आईपीएस अधिकारी सुकीर्ति माधव मिश्रा को पीलीभीत का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। अपनी सख्त कार्यशैली और अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के लिए पहचाने जाने वाले सुकीर्ति माधव की तैनाती से अपराधियों में खलबली मच गई है।

अभिषेक यादव की जगह संभालेंगे कमान

अब तक पीलीभीत के एसपी रहे अभिषेक यादव को पदोन्नति मिलने के बाद लखनऊ स्थित एटीएस में डीआईजी की जिम्मेदारी दी गई है।

उनके स्थान पर जिले की कानून-व्यवस्था की कमान अब सुकीर्ति माधव मिश्रा संभालेंगे।

अपराधियों के लिए सख्त, जनता के लिए संवेदनशील

बिहार मूल के आईपीएस सुकीर्ति माधव मिश्रा उत्तर प्रदेश कैडर के चर्चित अधिकारियों में गिने जाते हैं। जहां-जहां उनकी तैनाती रही, वहां अपराधियों पर शिकंजा कसने के साथ-साथ आम जनता से संवाद और त्वरित कार्रवाई उनकी पहचान बनी। उनकी कार्यशैली में सख्ती के साथ मानवीय संवेदनशीलता भी देखने को मिलती है।

सुकीर्ति माधव की तैनाती से जहां आम नागरिकों में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है, वहीं असामाजिक तत्वों में हलचल तेज हो गई है। अब निगाहें इस बात पर हैं कि नए कप्तान के नेतृत्व में पीलीभीत पुलिस किस तरह अपराध पर लगाम कसती है।

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!