Latest Posts
   
home बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

बरेली: गांव के बाहर तालाब में मिले तीन शव, इलाके में फैली सनसनी

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली ।जनपद के मीरगंज थाना क्षेत्र के तिलमास गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के बाहर स्थित एक तालाब में तीन युवकों के शव उतराते हुए मिले। मृतकों की पहचान अंश, आयुष और देव के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।

बताया जा रहा है कि दोपहर के समय कुछ ग्रामीण तालाब के पास से गुजर रहे थे, तभी उन्होंने पानी में शव देखे। इसके बाद तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। परिजन मौके पर पहुंचे और तीनों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है। तीनों युवकों की एक साथ मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा कैसे हुआ।

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी संजय तोमर के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हालांकि, बताया जा रहा है कि परिजन बिना पुलिस को सूचित किए ही शवों को अपने साथ ले गए।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना के कारणों का खुलासा किया जाएगा। वहीं, ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!