Latest Posts
   

युवक की मौत पर हत्या का आरोप, पिता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई


​बरखेड़ा:  पिता ने अपने पुत्र की मौत को आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या का आरोप लगाया है।   बरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया।मृतक की पहचान प्रदीप कुमार (उम्र 25 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रदीप का शव 12 मई 2026 को गाँव गाजीपुर मुगल के पास एक खेत में पेड़ से लटका मिला था। मृतक के पिता, जमुना प्रसाद, जो थाना माधोटांडा क्षेत्र के गाँव बंगला उर्फ मित्रसेनपुर के निवासी हैं, ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है​प्रार्थना पत्र में पिता ने दावा किया है कि​उनके पुत्र ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसकी हत्या करके शव को पेड़ पर लटकाया गया है ताकि इसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके।​प्रदीप का अंजू कुमारी नामक युवती के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।​पिता ने आरोप लगाया है कि इसी रंजिश के कारण अंजू कुमारी, उसके पिता मिडई लाल, माता मूर्ति देवी और कुछ अन्य लोगों ने मिलकर उनके पुत्र की हत्या की है।जमुना प्रसाद ने बरखेड़ा थाना अध्यक्ष को पत्र लिखकर नामजद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और उन्हें न्याय दिलाने का अनुरोध किया है।
थानाध्यक्ष प्रमेन्द्र कुमार ने बताया कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नही आई है उसके आने के बाद अग्रिम कार्यबाही की जाएगी।

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!