Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

सपा सांसद की टिप्पणी पर भड़का नारी शक्ति का आक्रोश, कलेक्ट्रेट पर भाजपा महिला मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

  • प्रधानमंत्री का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान के नारों से गूंजा परिसर
  • सांसद की सदस्यता रद्द करने की उठी मांग

पीलीभीत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति समाजवादी पार्टी के सांसद द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने कलेक्ट्रेट परिसर में हुंकार भरी। गुरुवार को महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर एकत्र होकर सपा की मानसिकता के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गीता मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा दी है। उनके विरुद्ध अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना समाजवादी पार्टी की ओछी मानसिकता का परिचायक है।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष रेखा सिंह परिहार ने सपा सांसद की भाषा को अत्यंत निंदनीय बताते हुए कहा कि इस मामले पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की चुप्पी भी उनके महिला विरोधी चरित्र को उजागर करती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी गई, तो यह आंदोलन राष्ट्रीय स्तर पर ले जाया जाएगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर ने कहा कि जो पार्टी नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करती है, उससे और क्या उम्मीद की जा सकती है। वहीं, नगर पालिका परिषद पीलीभीत की चेयरमैन डॉ. आस्था अग्रवाल ने विश्व पटल पर भारत की बढ़ती साख का हवाला देते हुए सांसद अजेंद्र सिंह लोधी की सदस्यता तत्काल रद्द किए जाने की मांग की।

आक्रोश प्रदर्शन में ब्लॉक प्रमुख मरौरी सभ्यता देवी वर्मा, जिला मंत्री ऋचा सिंह पटेल, पंकजा तिवारी, डॉ. अनुरीता सक्सेना, रजनी वर्मा, पुष्पा उपाध्याय, अनीता जोशी, स्वाति यादव, जसवीर कौर, प्रेमलता गौतम, रत्ना शुक्ला, सुनीता सिंह एवं ममता श्रीवास्तव सहित भारी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

 

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!