Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

​सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, मासूम बेटे सहित राहगीर की हालत नाजुक


​बरखेड़ा । क्षेत्र में बुधवार दोपहर को हुए एक भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल मोटरसाइकिल चालक ने गुरुवार सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक घटना ने दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया छीन लिया है। वहीं, हादसे में घायल तीन वर्षीय बालक और पैदल राहगीर का इलाज अभी भी चल रहा है, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।मृतक के बड़े भाई मुनीष कुमार ने बताया कि बुधवार 25 जून को दोपहर करीब 3 बजे मुसेपुर जयसिंह निवासी राहुल (23) अपने 3 वर्षीय पुत्र रिशव के साथ बाइक से वापस घर लौट रहा था। मुसरहा गांव के पास पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पैदल जा रहे सुरेंद्र कुमार (निवासी मुसरहा) से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राहुल, उसका बेटा रिशव और सुरेंद्र कुमार तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सीएचसी ले जाया गया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गुरुवार सुबह राहुल की स्थिति और बिगड़ने पर परिजन उसे बरेली के हायर सेंटर लेकर जा रहे थे, तभी सुबह 10 बजे रास्ते में ही राहुल की मौत हो गई। दूसरी ओर, मासूम रिशव का पीलीभीत के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।राहुल की असमय मौत से घर में कोहराम मच गया है। मृतक के परिवार में पत्नी कामनी के अलावा 3 और 1 वर्ष के दो छोटे पुत्र हैं। पिता की मृत्यु के बाद बच्चों के भविष्य को लेकर परिवार गहरे सदमे में है। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में अभी किसी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!