Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्र का प्रदर्शन करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व फर्जी नंबर प्लेट लगी कार बरामद

बरखेड़ा।पुलिस की चैकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे फर्जी कार की प्लेट लगाकर चलने बाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार।  सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्रों का प्रदर्शन करने वाले अभियुक्तों एवं वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 10 अगस्त को थाना बरखेड़ा पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही थी।
​चेकिंग के दौरान सुजुकी कंपनी की स्लेटी रंग की कार (जिस पर रजिस्ट्रेशन नंबर PB13BB3587 अंकित था) को रोककर चालक लोकेश उर्फ गंजा की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर एवं 02 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए। वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर की जांच करने पर वह फर्जी पाया गया, जिसके बाद बरामद वाहन के विरुद्ध धारा एमवी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई। थाना बरखेड़ा में आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर
​अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर उसे  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!