बरेली: हार्डवेयर और परचूनी की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक
बरेली ।कस्बा फतेहगंज पश्चिम के लोधी नगर चौराहे से शाही जाने वाली सड़क पर भिटौरा पुलिया के पास स्थित एक हार्डवेयर और परचून की दुकान में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने की सूचना पर लोधी नगर सभासद महेंद्र पाल शर्मा एवं भाजपा नेता व्यापारी सचिन चौहान, भाजपा नेता मेंला अध्यक्ष ओमेंद्र सिंह चौहान मौके पर पहुंचे और उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड और बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। उसके बाद उन्होंने दुकानदार मालिक और स्थानीय लोगों की मदद से बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की।
लोधी नगर सभासद महेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि कस्बा फतेहगंज पश्चिमी भिटौरा पुलिया के पास डिंपल गुप्ता, आकाश गुप्ता की दुकान में शॉर्ट सर्किट से भयंकर आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि दुकान में रखा अधिकांश सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।
सूचना देने पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड टीम प्रभारी के.के. बंसल ने बताया कि काफी प्रयास के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने में सफलता मिली।
आग लगने की सूचना पर घटना की सूचना पर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार, चौकी प्रभारी आदेश कुमार पुलिस फोर्स लेकर तुरंत मौके पर पहुंचे। और घटना स्तर पर खड़ी खड़ी भीड़ को हटाया। और रोड पर लगा जाम खुलवा कर यातायात शुरू कराया।आग पर काबू पाने के बाद पुलिस और दमकल टीम ने राहत की सांस ली।
