Latest Posts
उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य 

बरेली: पुलिस का संगठित अपराध पर बड़ा प्रहार, 7 गिरोहों के 37 अपराधियों के गैंग पंजीकृत, लगेगा गैंगस्टर एक्ट

बरेली। जिले में संगठित अपराध पर पूरी तरह लगाम लगाने के लिए एसएसपी अनुराग आर्य के नेतृत्व में बरेली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अभियान चलाकर जिले में सक्रिय 7 आपराधिक गिरोहों के कुल 37 अपराधियों के गैंग पंजीकृत किए हैं। इस सख्त कदम से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस की यह बड़ी कार्रवाई जिले के नवाबगंज, भोजीपुरा, भमोरा और कैंट थाना क्षेत्रों से जुड़ी है। संबंधित थानों की पुलिस ने इन अपराधियों का आपराधिक इतिहास खंगालकर गैंग चार्ट तैयार किया, जिसके बाद एसएसपी के निर्देश पर इनके गैंग पंजीकृत किए गए।

अधिकारियों के अनुसार, गैंग पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब इन सभी 37 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बरेली पुलिस का यह अभियान जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और संगठित अपराध की कमर तोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि पंजीकृत किए गए ये सभी गिरोह लंबे समय से जिले में विभिन्न गंभीर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। इनमें महिला अपराध, गौकशी, हत्या, लूट, धोखाधड़ी और नशा तस्करी जैसे संगीन मामलों में संलिप्त अपराधी शामिल हैं।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!