Latest Posts
   

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने और सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करवाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक (SP) के आदेश पर पुलिस ने पूर्व प्रधान और ग्रुप एडमिन समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में ग्राम प्रधान अमित कुमार ने आरोप लगाया कि गांव के पूर्व प्रधान सुबोध कुमार और पूर्व प्रत्याशी अजय कुमार के बेटे सुपर्व कुमार ने व्हाट्सएप पर “हमारा बहादुरपुर हुक्मी परिवार” नाम से एक ग्रुप बनाया है। आरोप है कि इस ग्रुप में गांव व आसपास के लोगों को जोड़कर आगामी चुनावों के मद्देनजर उनकी सामाजिक छवि खराब करने के उद्देश्य से गालियां और अभद्र टिप्पणियां करवाई जा रही हैं।
प्रधान अमित कुमार के अनुसार, व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन सुबोध कुमार व सुपर्व कुमार के अलावा ग्रुप से जुड़े अभिषेक कुमार, राकेश कुमार और राम कुमार भी उनके खिलाफ लगातार आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। प्रधान ने इन सभी टिप्पणियों के स्क्रीनशॉट साक्ष्य के तौर पर पुलिस को सौंपे हैं।
शिकायतकर्ता ने बताया कि इस कृत्य से उनकी मानसिक व सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है और जनप्रतिनिधि के पद की गरिमा धूमिल हुई है। आरोप यह भी है कि नामजद आरोपी दबंग व आपराधिक प्रवृत्ति के हैं, जिन पर पहले से भी मामले दर्ज हैं।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष बरखेड़ा ने पांचों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!