भगवान श्रीकृष्ण और कंस के मध्य हुए मल्लयुद्ध में हुआ कंस का अंत
बरखेड़ा।गुरुवार को शाम करीब 7 बजे कस्बे मे चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के नौवें दिन लीला ग्राउंड पर कंस बध कर लीला का समापन किया गया । इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक स्वामी प्रवक्तानंद और थाना प्रभारी बरखेड़ा सतेंद्र कुमार ने पहुंचकर कंस के पुतले में परम्परानुसार आग लगाई । भगवान श्रीकृष्ण और दुराचारी कंस के मध्य हुए मल्लयुद्ध में कंश बध के साथ ही आतिशबाजी से पूरा लीला ग्राउड जगमगा उठा । कंस बध देखने आए हजारों दर्शकों ने कंस बध लीला का खूब आनंद लिया ।
इस मौके पर मेला अध्यक्ष हरिओम पाण्डेय, महामंत्री कैलाश मौर्य, मेला कोषाध्यक्ष अशोक गुप्ता, थाना प्रभारी बरखेड़ा सतेंद्र कुमार, जितेंद्र सैनी, अजीत सक्सेना, विवेक सक्सेना , विमलेश , जयगोपाल , लक्ष्मीकांत भोजवाल ,मनोज रस्तोगी , सानू पांडेय , सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे ।
