16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया है कि बीती 22 सितंबर को उसकी 16 वर्षीय पुत्री संतोष पुत्र हरिशंकर बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है इस कृत्य में आरोपी संतोष की मां ,भाई अमित व निशांत ने भी पूर्ण सहयोग किया है । संतोष के बहकावे में पुत्र घर में रखे 50000 रुपये और एक तोले की सोने की चेन भी साथ ले गई है ।
थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार ने पीड़ित पिता की तहरीर पर प्रथमिकी दर्ज कर किशोरी की खोजबीन शुरू कर दी है ।