Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​

पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पूरनपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित दो अभियुक्तो शाहिद खां (35 वर्ष) और बाबू खां (40 वर्ष), निवासी मोहल्ला खानका को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
7 सितंबर  को वादी आमिर खाँ ने पूरनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि अभियुक्तों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उनके घर में घुसकर लाठी-डंडों से उनके भाई सराफत के सिर पर जान से मारने की नीयत से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!