Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार


​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की चोरी हुई मोटरसाइकिल को मात्र 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार,ग्राम  धीरठ थाना निगोही  शाहजहांपुर निवासी नक्षत्र वीर  गुरुवार की रात बरखेड़ा में मेला देखने पहुंचे थे। रात करीब 9 बजे उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल मेला क्षेत्र के पास स्कूल गेट  के सामने खड़ी की थी और मेला घूमने चले गए। लगभग दो घंटे बाद जब वह वापस लौटे, तो उनकी बाइक वहां से गायब थी। काफी तलाशने के बाद भी जब बाइक का कुछ पता नहीं चला, तो उन्होंने शुक्रवार को थाने पहुंचकर चोरी की औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।​शिकायत मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने आसपास के इलाकों और दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। तकनीकी सहायता और फुटेज के आधार पर पुलिस ने चोरों की पहचान कर ली।
गुप्त सूचना और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने कल देर रात ग्राम भैसहा ग्वालपुर के मोड़ पर फो युबको  के पास घेराबंदी कर चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ दोनों युवकों नितिन और संजीव निवासी बररामऊ को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।दोनो चोर युबको से एक मास्टर चाबी ,फर्जी नम्बर प्लेट एक नाजायज चाकू बरामद किया जो मोटरसाइकिल चुराने के बाद असली प्लेट निकाल कर फर्जी लगा लेते थे।
​थाना पुलिस ने दोनो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!